रायबरेली-युवक द्वारा हथियार लहराकर बनाई गई रील्स, वीडियो वायरल

रायबरेली-युवक द्वारा हथियार लहराकर बनाई गई रील्स, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते गुरुवार की देर रात एक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट से हाथों में हथियार लेकर लहराते हुए रील्स बनाने का एक वीडियो वायरल किया गया है। जानकारी प्राप्त हुई है कि "Rajan Vikram" नाम की इस फेसबुक आईडी से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अपने हाथों में हथियार लिए हुए हैं और उसे लहराते हुए अपने अन्य साथियों के साथ रील्स बना रहा है। वही जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त युवक बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव का रहने वाला है। फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवाओं के द्वारा हथियारों का प्रयोग कर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की इस सिलसिले के न रुकने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। विदित हो कि युवाओं के द्वारा लगातार हथियारों का प्रयोग कर  रील्स बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे हैं। जिन पर पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है, लेकिन युवाओं के अंदर पुलिस की कार्यवाही व कानून का भय समाप्त होता हुआ साफ-साफ दिखाई दे रहा है, जो कहीं न कहीं प्रदेश सरकार की सख्त कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल करने का काम है।