रायबरेली बाइक सवार अधेड़ गिरकर घायल पीआरवी पुलिस नें ईलाज के लिए सीएचसी में कराया भर्ती,,,

रायबरेली बाइक सवार अधेड़ गिरकर घायल पीआरवी पुलिस नें ईलाज के लिए सीएचसी में कराया भर्ती,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊँचाहार/रायबरेली: बाइक सवार अधेड़ गिरकर घायल हो गया। पीआरवी पुलिस द्वारा उसे ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
दरअसल बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के औरेनी गाँव निवासी मोहम्मद युनुस 56 वर्ष  पुत्र सलामत अली अपने चचेरे भाई की दवा लेने मुंशीगजं स्थित एम्स अस्पताल आये थे वापसी में पिपराहा मजरे ऊंचाहार देहात स्थित बाईपास पर उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने कट मार दिया जिससे उनकी बाईक अनियंत्रित होई। जिससे यूनुस सड़क पर गिरकर घायल हो गये। राहगीरों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके ओर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घटना की जाँच की और घायल को ईलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया है। 
सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ का इलाज किया गया है। उनकी स्थिति अब सामान्य है।