Raibareli-पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष महिला गंभीर घायल

Raibareli-पेड़ काटने  के विवाद में खूनी संघर्ष महिला  गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो 7007782057
   9838 392 747




 रायबरेली (बछरावां) थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरी गांव में घर के सामने पेड़ काटने को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया ।जिसमें एक महिला को जमकर लाठी डंडों हमला कर दिया गया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई मौजूद लोगों द्वारा बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शेरी मजरे कुंदनगंज गांव  गीता देवी (58) पत्नी राजकुमार दरवाजे पर बबूल के पेड़ की लकड़ी काट रही थी जिसको लेकर  परिवार के ही ईश्वर दीन , प्रीति, ज्योति, प्रेमा, लकड़ी काटने का विरोध किया। 
परंतु गीता देवी लकड़ी काटना बंद नहीं किया। जिससे नाराज होकर चार लोगों के द्वारा लाठी डंडों से गीता पर हमला कर दिया। जिसमें गीता के सिर पर गंभीर चोटे आई है। घायल अवस्था में पीड़िता थाने पहुंचकर  पुलिस को घटना की जानकारी दी और बछरावां सीएचसी लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
महिला की पुत्री ने बताया परिवार के लोगों के द्वारा ही लकड़ी को काटने को लेकर विवाद हुआ है।
 
थाना अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।