ररायबरेली -महिला सशक्तिकरण की धज्जिया उड़ाते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बना चर्चा का विषय

ररायबरेली -महिला सशक्तिकरण की धज्जिया उड़ाते हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बना चर्चा का विषय

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाते हुए मारपीट का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के विषय में जब जानकारी की गई, तो पता चला कि यह वायरल वीडियो कस्बा अंतर्गत वार्ड नंबर 7 कायस्थ टोला का है, जो रविवार की शाम का बताया जा रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं व पुरुष मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के विषय में जब और अधिक पड़ताल की गई तो पता चला कि स्थानीय निवासी अंकित तिवारी पुत्र पंकज तिवारी एवं उनकी पत्नी कीर्ति तिवारी जो उक्त वार्ड के ही रहने वाले बुजुर्ग मुकुंद तिवारी पुत्र योगेंद्र तिवारी एवं उनकी पत्नी किरन तिवारी को मारते पीटते हुए दिख रहे हैं। वहीं जब मुकुंद तिवारी और उनकी पत्नी को बचाने आये पड़ोसी कुसमा पत्नी अज्ञात, तारा गौतम पत्नी बिंद्रा प्रसाद, साहबदेई पत्नी सुखई एवं रेखा शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा को भी अंकित तिवारी एवं उनकी पत्नी के द्वारा मारा पीटा जा रहा है। जिसका वीडियो किसी स्थानीय निवासी के द्वारा मोबाइल में कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वहीं उक्त मारपीट के मामले में यह भी ज्ञात हुआ है कि अंकित तिवारी एवं उनकी पत्नी कुछ शक्की स्वभाव के हैं, जो आए दिन पीड़ित मुकुंद तिवारी एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते रहते हैं। यह मामला पिछले एक से डेढ़ वर्षो से चल रहा है। कई बार पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके पश्चात पुलिस के द्वारा समझौता करा दिया गया। फिलहाल लगातार पीड़ित के साथ घट रही इस घटना पर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के पश्चात महिला सशक्तिकरण के धज्जियां उड़ाते हुए चर्चा का विषय बना हुआ है।