11 जिलों के SSP- SP बदले, योगी सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

11 जिलों के SSP- SP बदले, योगी सरकार ने 24 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने बुधवार रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। इसमें अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है।

इसी तरह एडीजी पद से हाल ही में प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है। वह अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा 11 जिलों के एसएसपी- एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें जौनपुर, खीरी,बस्ती,सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली,पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल हैं।

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ, कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त, गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नत होने पर गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी, लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, मेरठ के एसपी विपिन टाडा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रोन्नति मिलने पर एटीएस का डीआईजी, सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नत होकर तकनीकी सेवाओं का डीआईजी और पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति मिलने पर डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इन जिलों में नए एसपी तैनात हुए

सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।