रायबरेली-28 फरवरी को जनपद न्यायालय रहेगा खुला : जिला जज

रायबरेली-28 फरवरी को जनपद न्यायालय रहेगा खुला : जिला जज

-:विज्ञापन:-




दीपावली के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश : जिला जज 


रायबरेली। जिला न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बताया है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में  जिला न्यायालय में अवकाश घोषित किया गया और यह निर्देश दिया गया है कि इसके स्थान पर किसी चौथे शनिवार को न्यायालय कार्य दिवस के रूप में खोला जाए। जिला न्यायाधीश द्वारा उपरोक्त के अनुपालन में जिला न्यायपालिका के सभी न्यायालय 28 फरवरी 2026 (चौथे शनिवार) को न्यायिक कार्य के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने बताया है कि इसके मद्देनजर इस न्यायपालिका में पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर दीपावली के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।