रायबरेली-अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक, हादसे में चालक व परिचालक हुआ घायल

रायबरेली-अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक, हादसे में चालक व परिचालक हुआ घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र में टांडा के पास एक सड़क हादसा हुआ, जहाँ NTPC जा रहा ट्रक यूपी 34 सीटी 8418 अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। ऊंचाहार स्थित NTPC प्लांट की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक उमेश कुमार व परिचालक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक के हाईवे के बीचों-बीच पलटने के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लंबा जाम लग गया था।  रायबरेली में घने कोहरे के कारण पिछले 24 घंटों में कई अन्य हादसे भी हुए हैं, जिनमें लालगंज क्षेत्र में एक होमगार्ड की मौत और गुरबख्शगंज में ट्रक का गोलचक्कर से टकराना शामिल है।