रायबरेली-दबंगों से पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-दबंगों से पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली-दबंगों से पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अजय सोनी नामक व्यक्ति ने न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी और हल्का लेखपाल न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी खरीदी गई भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह मामला रायबरेली जिले के मऊ बाजार से संबंधित है। विदित हो कि अजय सोनी पुत्र प्रेमचंद सोनी निवासी ग्राम मऊ बाजार परगना सेमरौता तहसील महराजगंज जिला रायबरेली ने बताया कि उन्होंने 3 दिसंबर 2021 को दुर्गेन्द्र प्रसाद तिवारी से गाटा संख्या 2345 में से 20x50 वर्ग फीट भूमि खरीदी थी। उनके अनुसार इस भूमि के सभी कागजातों में उनका नाम दर्ज है। श्री सोनी ने बताया कि विपक्षी उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। और उन्हे जान से मारने की धमकी देते हैं और उन्हें भूमि से भगाने की कोशिश करते हैं। श्री सोनी ने यह भी बताया कि उनकी भूमि पर पहले से ही 7 फीट की बाउंड्री वॉल बनी हुई है।
अजय सोनी के अनुसार जब वह अपनी भूमि पर निर्माण कार्य करना चाहते हैं, विपक्षी और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहते हैं कि "यह जमीन सड़क के किनारे कीमती है, इसमें निर्माण किया तो झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल में डाल दूंगा।" पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है।