रायबरेली-ऊंचाहार के सुपर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार के सुपर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,,,,,

-:विज्ञापन:-


    रिपोर्ट-सागर तिवारी
  मो- 9044949495


ऊंचाहार-रायबरेली: नगर में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य चौराहे पर स्थित एक प्रसिद्ध सुपर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पूरे मार्ट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।नगर के मुख्य चौराहे पर लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे डॉ. महेंद्र वर्मा का निवास स्थित है, जहां वे अपना दांतों का अस्पताल संचालित करते हैं। इसी भवन के भूतल पर उन्होंने 'फ्रेश सुपर मार्केट मार्ट' के नाम से एक मॉल खोल रखा था। शनिवार की रात जब घर के अधिकांश सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे, तभी अचानक मार्ट के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।मार्ट के मालिक डॉ. महेंद्र वर्मा के भाई मनीष वर्मा, जो बगल में ही आभूषण की दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मनीष वर्मा के अनुसार, उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
दमकल कर्मियों की तत्परता
सूचना मिलते ही एनटीपीसी की सीआईएसएफ फायर यूनिट और सलोन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रविवार की भोर तक दमकल कर्मियों ने काफी संघर्ष के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। इस दौरान कोतवाल अजय कुमार राय भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मार्ट में रखा घरेलू सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। पुलिस फिलहाल नुकसान का आकलन और मामले की जांच कर रही है।