रायबरेली में सियासी उबाल: राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, भाजपाइयो ने फूंका पुतला
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावा रायबरेली। प्रदेश की हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर दिए गए एक बयान को लेकर स्थानीय राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर भारी आक्रोश जताया है। राहुल गांधी द्वारा देश के शीर्ष नेतृत्व (प्रधानमंत्री और गृहमंत्री) को कथित रूप से 'गद्दार' कहे जाने से नाराज भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और ओछी भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे देश के करोड़ों नागरिकों का अपमान बताया। इस घटना के बाद से पूरे जिले में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में इस तरह के तीखे प्रदर्शनों ने आगामी दिनों में दोनों दलों के बीच टकराव बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। एक तरफ जहां भाजपा इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है और राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस खेमे में भी हलचल तेज हो गई है।

rexpress 