रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे के करीब लखनऊ -प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरूवा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के चिलौली मजरे  सरेदां गांव के रहने वाले महेंद्र उम्र 20 वर्ष पुत्र राम शंकर अपने दोस्त कुलदीप उम्र 18 वर्ष पुत्र चंद्रपाल के साथ मोटरसाइकिल से चाचा के घर सेहगों जा रहे थे। वह जैसे ही टोल प्लाजा के पास पहुंचे पीछे से किसी से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्सक ने दोनो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।