रायबरेली-रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, भेजा गया पोस्टमार्टम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावां रायबरेली। बछरावां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। विदित हो कि बछरावां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 के करीब एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव रेलवे स्टेशन पर मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में आरपीएफ चौकी इंचार्ज सीबी राय ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास है।वह प्लेटफार्म की एक बेंच पर सोया हुआ था। पहले लोगों ने समझा कि वह सो रहा है, लेकिन जब वह सुबह तक नहीं उठा तो यात्रियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। परंतु वह मृत अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र न ही टिकट मिला है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

rexpress 