रायबरेली-मऊ में बाला जी मिनरल वाटर के नाम से नया आरओ प्लांट की उद्घाटन

रायबरेली-मऊ में बाला जी मिनरल वाटर के नाम से नया आरओ प्लांट की उद्घाटन

-:विज्ञापन:-



महराजगंज -रायबरेली-मऊ में स्थानीय व्यवसायियों अशोक मौर्य और अलोक मौर्य ने बाला जी मिनरल वाटर के नाम से नया आरओ प्लांट स्थापित किया है। प्लांट का उद्घाटन सिकंदरपुर के प्रधान डब्बू सिंह ने किया। 
इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में संजय सिंह चौहान, रामफेर अमीन, नजऊ पांडेय और आनंद पाशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोटेदार रामबरन मौर्य, राकेश मौर्य, दुर्योधन रैदास, फूलचंद, विकास रावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू सिंह ने दोनों व्यवसायी भाइयों को नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं। यह प्लांट क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।