रायबरेली-चोरी के सिलेंडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-चोरी के सिलेंडर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


रायबरेली-  बीते दिनों गैस एजेंसी से चोरी हुए गैस सिलेंडर के चोरी के मामले में डलमऊ पुलिस ने एक वाहन पर लदे हुए चोरी के सिलेंडर के साथ एक अपचारी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में तथा अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। 
  डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर एचपी गैस एजेंसी से बीते 30 दिसंबर को महिंद्रा पिकअप पर लदे हुए गैस सिलेंडर चोरी हो गए थे जिसमें कूड़ा चकशगुन पुर निवासी अभिषेक सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को डलमऊ पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन में लदे हुए 11 चोरी के सिलेंडर सहित एक अभियुक्त शिवम यादव पुत्र बाबूलाल निवासी टिकरा थाना गुरबक्श गंज तथा एक अपचारी को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के पास से 11 चोरी के सिलेंडर बरामद हुए हैं। 
  कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवम यादव को चोरी के 11 सिलेंडर तथा एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसे  जेल भेजा गया है तथा अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।