रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पहले ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।