रायबरेली में मौत वाले डंफर रच रहे जानलेवा दास्तान,एक और मौत से यातायात व्यवस्था पे सवाल

रायबरेली में मौत वाले डंफर रच रहे जानलेवा दास्तान,एक और मौत से यातायात व्यवस्था पे सवाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

मौत वाले डंफर रच रहे जानलेवा दास्तान,एक और मौत से यातायात व्यवस्था पे सवाल

कुटिया चौराहे के पास हुई घटना में नौजवान की मौत , तेज रफ्तार बनी वजह

 रायबरेली-अकस्मात काल के ग्रास में  बेकसूर निर्दोष लोगों की जिंदगीया समा रही है डंफरों की टक्कर से आज फिर एक घर का चिराग बुझ गया जिससे परिवार में हाहाकार मच गया मंगलवार को तेज़ रफ्तार डंपर की लापरवही के चलते स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बेला टेकई निवासी अनुज शुक्ला 35 वर्ष पुत्र इंद्र कुमार शुक्ला मंगलवार को दोपहर के समय अपने साथी दिवाकर तिवारी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मुराई बाग कस्बा किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहे भरसना मोड़ के पास पहुंचे,तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि स्कूटी चला रहे अनुज शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, पीछे बैठे दिवाकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहा एक अन्य डंपर भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया मृतक के भाई मनोज ने बताया कि हम लोग अपने गांव बेला टेकई से मुराई बाग खाना बनाने के लिए जा रहे थे घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे दो बच्चों व पत्नी को छोड़ गया इस संबंध में  प्रभारी निरीक्षक डलमऊ राघवन सिंह ने बताया कि पंचायत नामा की कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।