मनरेगा बचाओ चौपाल का हुआ आयोजन, मजदूरों को किया गया जागरूक

मनरेगा बचाओ चौपाल का हुआ आयोजन, मजदूरों को किया गया जागरूक

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत हरदोई में भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी की आदेशानुसार पूरे देश में मनरेगा बचाओ अभियान चौपाल की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी एवं मनरेगा मजदूरों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। चौपाल में जिला सचिव प्रदीप चौधरी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा चलाई गई योजनाओं को मौजूदा सरकार ने केवल बदलने का कार्य किया है, मजदूरों को समय से न मजदूरी मिल पाती है और न ही काम, मजदूर आज भुखमरी के कगार पर है। ब्लॉक अध्यक्ष महाराजगंज सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत 16 जनवरी 2026 से प्रारंभ हुई थी और इससे पूर्व 5 न्याय पंचायतों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गई है। आज शुक्रवार को समापन का आखिरी दिवस होने के कारण यह कार्यक्रम हरदोई न्याय पंचायत में रखा गया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना को केवल जी राम जी योजना करके नाम बदलने का काम किया। मजदूरों को समय पर पैसा नहीं मिल पाता, न समय पर काम मिल पाता है, ऐसी दशा में कांग्रेस पार्टी जननायक राहुल गांधी की आवाहन पर पूरे देश में जगह-जगह न्याय पंचायत स्तर पर मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। वही ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवानदीन फौजी ने चौपाल सभा को संबोधित किया। इस मौके पर न्याय पंचायत अध्यक्ष हरदोई रजत चौधरी, न्याय पंचायत घुरौंना मुकेश कुमार, ग्राम सभा अध्यक्ष हसनपुर दुर्गेश द्विवेदी, ग्राम सभा अध्यक्ष सलेथू संतोष कुमार सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।