रायबरेली-गौरा ब्लॉक के अधिकारी बने बेपरवाह,गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर ग्रामीण

रायबरेली-गौरा ब्लॉक के अधिकारी बने बेपरवाह,गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर ग्रामीण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली - ब्लॉक–दीन शाह गौरा ब्लॉक दीन शाह गौरा क्षेत्र के पूरे दुर्जन मजरे धर्मापुर, ग्राम पंचायत नरहरपुर में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है, जिसके चलते पूरा गांव जलभराव से होकर गुजरने को मजबूर है।
ग्रामीणों के अनुसार, बरसात या पानी जमा होने की स्थिति में रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कई बार फिसलन और गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा भी बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, मगर जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही के चलते आज तक जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। हालात यह हैं कि गांव का मुख्य आवागमन मार्ग ही पानी में डूबा रहता है।
ग्रामीणों ने शिकायत भी की है कि जल्द से जल्द नाली/ड्रेनेज निर्माण कराकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की इस परेशानी से राहत मिल सके। वहीं, ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर बेपरवाह नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।