रायबरेली में खुलेआम उड़ाई गई यातायात नियमों की धज्जियां गाड़ियों के काफिले में सरेआम नियमों की अनदेखी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाए जाने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में गाड़ियों के काफिले के साथ सरेआम नियमों की अनदेखी की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चलती गाड़ियों के गेट और छत पर लोग खड़े होकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
सड़क पर इस तरह जान जोखिम में डालकर किए गए स्टंट न सिर्फ खुद के लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी खतरा बने हुए थे। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।