रायबरेली-चलते लोडर का टायर निकलने से भीषण हादसा, चालक समेत दो की मौत

रायबरेली-चलते लोडर का टायर निकलने से भीषण हादसा, चालक समेत दो की मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

गुरुबख्शगंज रायबरेली। एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के देदौर पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब चलते लोडर का टायर अचानक निकल गया। टायर निकलते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। हादसे में लोडर में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लोडर का टायर निकलना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।