रायबरेली-पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

रायबरेली-पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपाल खेड़ा मजरे बन्नावा गांव में मंगलवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति सोनू उर्फ रवि प्रकाश सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र दारा सिंह निवासी रामपाल खेड़ा मजरे  बन्नावा का मंगलवार का देर शाम अपनी पत्नी मुन्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे आहत होकर पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, हालत बिगड़ती देख पत्नी एवं अन्य परिजनों के द्वारा इलाज के लिए उसे एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल में उक्त युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक युवक की पत्नी मुन्नी देवी की मानी जाए तो उसका कहना है कि उसका पति नशे का आदी था और आए दिन उसके साथ उसका विवाद होता था। बीते कुछ दिन पूर्व भी उसका उसके पति के साथ विवाद हुआ था, जिसके पश्चात उसने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया था और वह अपने मायके चली गई थी, लेकिन मंगलवार की सुबह वह पुन: फिर अपने गांव लौटी और शाम को यह घटना घटित हो गई।