रायबरेली - राघवपुर स्थित मां चंद्रिका देवी शिखर भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

रायबरेली - राघवपुर स्थित मां चंद्रिका देवी शिखर भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:9935593647

भारी संख्या में ग्राम व क्षेत्र के लोगों ने आस्था के साथ मां के मंदिर में किया दान

महाराजगंज, रायबरेली- विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत राघवपुर में सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर शिखर भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सकुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर ग्रामीण व क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर मां के प्रति आस्था रखते हुए दान किया। किसी ने धन से किसी ने सीमेंट से, किसी ने मौरंग तो किसी ने गिट्टी सरिया देकर अपना सहयोग किया। पूरी जानकारी देते हुए सुंदरकांड समिति के सदस्यों ने बताया कि सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ तत्पश्चात हवन पूजन उसके बाद माता का शिखर भूमि पूजन कार्यक्रम अपने को पूर्ण रूप से ईश्वर में समर्पित कर चुके 108 स्वामी विष्णुदास त्यागी (मास्टर बाबा) पूर्व रिटायर जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक के द्वारा संपन्न हुआ। वैसे तो भूमि पूजन सभी ग्राम वासी व क्षेत्र वासियों ने एक साथ मिलकर किया।लेकिन विशेष बात यह रही की राघवपुर ग्राम पंचायत अधिकारी इसरार अहमद ने भूमि पूजन में लगने वाली ईंटों का पूरे विधि-विधान से पूजन करते हुए माता के प्रति आस्था व्यक्त की और अपना आर्थिक सहयोग  भी किया। इस मौके पर भट्ठा संचालक आदित्य तिवारी, राजन शुक्ला, मनोज मिश्रा, सुशील शुक्ला, राघवपुर प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, वासुदेव यादव, चंद्रकांत शुक्ल, शिवदयाल विश्वकर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी एवं सुंदरकांड समिति के सभी पदाधिकारी समेत भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र वासियों ने शिखर भूमि पूजन में उपस्थित होकर अपना सहयोग किया।