रायबरेली-जातिवाद से उत्पन्न भेदभाव के खंडन के पुरोधा की मनाई गई जन्मजयंती

रायबरेली-जातिवाद से उत्पन्न भेदभाव के खंडन के पुरोधा की मनाई गई जन्मजयंती

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बे में स्थित विकासखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को ब्लॉक सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा समाज में साहित्य व शिक्षा से क्रांति लाने वाले जातिवाद के खंडन एवं जात-पात पर आधारित भेदभाव के विरोध के पुरोधा संत रैदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समाज में उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों पर चर्चा की गई। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के बछरावा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौरसिया, महामंत्री राजेश, कोषाध्यक्ष रामकरण, उपाध्यक्ष जय नारायण, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, अजय कुमार, रामसमुझ, ब्लॉक अध्यक्ष महाराजगंज सुशील साहू, सुजीत कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, तिलक सहित अन्य सफाई कर्मचारी एवं संत रैदास के उपासक मौजूद रहे।