रायबरेली - 2 फरवरी को दिव्यांग न्यायालय का आयोजन सामुदायिक केंद्र रतापुर में

रायबरेली - 2 फरवरी को दिव्यांग न्यायालय का आयोजन सामुदायिक केंद्र रतापुर में

-:विज्ञापन:-

ब्यूरो - 

दिव्यांगजन उपस्थित होकर अपनी शिकायतों/समस्याओं का करा सकते है निराकरण : सृष्टि अवस्थी

रायबरेली- जिला दिव्यांगजन सशक्त्तीकरण अधिकारी रायबरेली सृष्टि अवस्थी ने बतायाहै कि समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है, कि 02 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सामुदायिक केन्द्र रतापुर, रायबरेली में मा० न्यायालय/राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों के हितार्थ मोबाइल कोर्ट (दिव्यांग न्यायालय) का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन उपस्थित होकर अपनी शिकायतों/समस्याओं का निराकरण उक्त तिथि को ही कराया जा सकता है।