रायबरेली-नवागंतुक एसपी रवि कुमार ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली-नवागंतुक एसपी रवि कुमार ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शहर स्थित कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी रवि कुमार ने महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क और बंदीगृह का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में संवेदनशीलता, महिलाओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण, और बंदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रिकॉर्ड मेंटेनेंस, ड्यूटी अनुशासन और परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी का अहसास देखने को मिला।