रायबरेली-विश्व मिर्गी दिवस पर होगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली-विश्व मिर्गी दिवस पर होगा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

-:विज्ञापन:-



रेडियो मिर्ची लखनऊ द्वारा आयोजित किया जाएगा विशेष कार्यक्रम



डलमऊ रायबरेली। मिर्गी रोग को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियां एवं मिथकों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के लिए 8 फरवरी मिर्गी दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डलमऊ कस्बे के प्रवाह नाल डलमऊ रोड पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राजधानी लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उनकी टीम द्वारा मिर्गी रोग के प्रति फैली भ्रांतियां एवं मिथकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8:00 बजे वॉकथन (पैदल मार्च) का आयोजन किया जाएगा, जो संकट मोचन मंदिर डलमऊ से होकर अंबेडकर पार्क होते हुए पड़वा नाला मुराई बाग पहुंचेगा। इस मौके पर रेडियो मिर्ची लखनऊ के आरजे प्रतीक एवं उनकी टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अंकल जी हेल्थ केयर सर्विस मुराई बाग के द्वारा किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि एवं मार्गदर्शन के रूप में डॉ प्रदीप गुप्ता एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी अपोलो मेडिकल हॉस्पिटल लखनऊ तथा विशिष्ट सहयोगी शीतला प्रसाद गुप्ता एवं एमपी यादव उपस्थित रहेंगे।