रायबरेली - मनरेगा बचाओ संग्राम की बैठक कर मनरेगा श्रमिकों को किया गया जागरूक

रायबरेली - मनरेगा बचाओ संग्राम की बैठक कर मनरेगा श्रमिकों को किया गया जागरूक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- विकासखंड की ग्राम पंचायत सेहगो पश्चिम गांव में गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस अवधेश चौधरी के अध्यक्षता में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत मनरेगा श्रमिकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करने का काम किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी के द्वारा वर्तमान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए इस सरकार को महात्मा गांधी का विरोधी बताया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष बीके शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर उमेश बहादुर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र बाजपेई, अरविंद कुमार, ब्लाक महासचिव गिरजा शंकर दीक्षित, ब्लॉक सचिव सोनम, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ग्राम अध्यक्ष सेहगो पश्चिम अजमेर सिंह, ग्राम अध्यक्ष तमनपुर सुरेंद्र कुमार, विजय सिंह, पूर्व प्रधान सियाराम सहित मनरेगा श्रमिक मौजूद रहे।