रायबरेली - हत्या के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

रायबरेली - हत्या के वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज, रायबरेली- दिनांक 16 जुलाई 2025 को पीड़िता ने थाना महाराजगंज पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका इकलौता पुत्र अभिषेक यादव (बीटेक सिविल इंजीनियर) जेपीसीआई इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत था। संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पीड़िता की फुफेरी बहन के पुत्र दिलीप यादव का अभिषेक के घर लगातार आना-जाना था। जिसे अभिषेक नापसंद करता था तथा उसे पर गलत लोगों से संबंध व पैसे दबाने का आरोप लगाता था। दिनांक 27 जून 2025 को दिलीप यादव अभिषेक को कार से अपने साथ ले गया। सुबह दिलीप द्वारा फोन कर अभिषेक के बेहोश होने की सूचना दी गई। अभिषेक को पहले निजी अस्पताल में तत्पश्चात एम्स रायबरेली में जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 170/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित थी। दौराने विवेचना विसरा परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। परीक्षण रिपोर्ट में विसरा में विष पाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत गुरुवार को थाना महाराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय थाने पर पंजीकृत उक्त अभियोग में तरमीन धारा 103(2)/3(5) बीएनएस के वांछित अभियुक्त गण 1. दिलीप यादव पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ यादव निवासी जलालपुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली 2.पंकज यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी सलेमपुर सेकी थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली 3.शशीकेश पुत्र गिरधारीलाल निवासी छेदी का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली 4.राजेश यादव पुत्र राम प्यारे यादव निवासी भावा का पुरवा थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक रजत वर्मा, उप निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी चालक शत्रुजीत राय, आरक्षी अनुज कुमार, आरक्षी अर्जुन कुमार, आरक्षी भूपेंद्र मौर्य, आरक्षी निर्देश सिरोही की महत्वपूर्ण भूमिका रही।