रायबरेली-नोडल अभिवेक श्रीवास्तव ने सर्वे पर वीडियो काल से रखी नज़र

रायबरेली-नोडल अभिवेक श्रीवास्तव ने सर्वे पर वीडियो काल से रखी नज़र

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में निपुण आकलन सर्वे तीसरे दिन भी जारी रहा ।
सर्वे के तीसरे दिन कुल 258 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया ।    आकलन करने के लिए प्रत्येक टीम में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर नियुक्त किए गए हैं । 
जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने सर्वे हेतु विद्यालय गए प्रशिक्षुओं से बात कर वीडियो काल के द्वारा सर्वे पर नज़र रखी । बीते दिन जनपद के 19 विकास क्षेत्रों में सूची के अनुसार एक साथ ही विद्यालयों में आकलन किया गया है । डायट टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे ऋषभ गुप्ता,हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय ,कुलदीप वर्मा व एसआरजी शैलेन्द्र सिंह ने तकनीकी समस्याओं को हल किया । टेक्निकल टीम द्वारा लोकेशन की समस्या , यूडाईस सम्बन्धी समस्या, नेटवर्क समस्या के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाना आदि का निस्तारण किया गया ।
डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में व नोडल अभिवेक श्रीवास्तव की देखरेख में आज 122 टीमें 244 परिषदीय विद्यालयों का आकलन करेंगी ।