रायबरेली-ऊंचाहार:जलकर योजना में ठेकेदार की लापरवाही से हुई दिहाड़ी मजदूर की मौत

रायबरेली-ऊंचाहार:जलकर योजना में ठेकेदार की लापरवाही से हुई दिहाड़ी मजदूर की मौत

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली । भारत सरकार की हर घर जल योजना को लेकर इस समय तमाम राजनीतिक बवाल चल रहा है। प्रदेश के जल मंत्री के विरुद्ध उनके विधायक मुखर है। इस बीच ऊंचाहार से इस योजना में ठेकेदारी प्रथा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक गरीब मजदूर की ठेकेदार की लापरवाही से मौत हो गई है  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे के कार्रवाई शुरू की है।
      मामला ऊंचाहार नगर से जुड़े गांव सराय परसू का है । यहां पर हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है । इस टंकी का निर्माण एक ठेकेदार कर रहा है। इसमें फतेहपुर जनपद के रहने वाले संदीप कुमार दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे। शनिवार को वह अपना काम कर रहे थे। इसी बीच वह करीब 100 मीटर ऊंचाई से नीचे गिर गए ।ठेकेदार ने न उन्हें कोई सुरक्षा बेल्ट दिया था ,न ही उनके सुरक्षा का कोई इंतजाम था। यही नहीं मौके पर  कोई  जिम्मेदार मौजूद नहीं था। हादसे के बाद श्रमिक के  साथी मजदूरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने में उन्हें इतनी देर हो गई , कि उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी गई।  इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है । इस बीच अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही और जबरन काम कराने का आरोप लगाया है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।