रायबरेली-बूथो पर पहुंच कर जिला प्रभारी ने एसआईआर की प्रगति की परखी जमीनी हकीकत

रायबरेली-बूथो पर पहुंच कर जिला प्रभारी ने एसआईआर की प्रगति की परखी जमीनी हकीकत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावाँ रायबरेली। विधानसभा क्षेत्र बछरावाँ सुरक्षित 177 के अंतर्गत मंडल बछरावाँ नगर शक्ति केंद्र पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा गहन मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने बूथ संख्या 79 और 81 पर स्वयं बैठकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीएलए-2 एवं बीएलओ के साथ समन्वय करते हुए नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए तथा मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में बछरावा विधानसभा संयोजक एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सरोज गौतम, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बछरावा सुनील सागर, मंडल महामंत्री मयंक द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक बालकृष्ण पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व नगर के मतदाता उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा मतदाता सूची का शुद्ध और पूर्ण होना लोकतंत्र की मजबूती की पहली शर्त है। भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर ही विधानसभा प्रभारी सरोज गौतम ने बताया गहन मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारा प्रयास है कि विधानसभा बछरावाँ के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने कहा बछरावाँ क्षेत्र में बूथ स्तर पर चल रहा यह पुनरीक्षण अभियान सराहनीय है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।