रायबरेली: नवांगन्तुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने की बैठक

रायबरेली: नवांगन्तुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: जिले के नवांगन्तुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली ही बैठक में सख्त तेवर दिखाए। एसपी रवि कुमार ने पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही बैठक में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसपी रवि कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर कार्य करने और जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
पहली ही बैठक में एसपी रवि कुमार का अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख देखने को मिला, जिससे साफ संकेत मिला कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।