रायबरेली-ऊंचाहार:युवती के खाते से ऑनलाइन निकल गए हजारों रुपए , कोतवाली में की शिकायत,,

रायबरेली-ऊंचाहार:युवती के खाते से ऑनलाइन निकल गए हजारों रुपए , कोतवाली में की शिकायत,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली । एक युवती के बैंक खाते से यूपीआई द्वारा ऑनलाइन हजारों रुपए निकल गए । मामले की जानकारी जब युवती को हुई तो उसने बैंक अधिकारियों और कोतवाली में शिकायत की है ।
       कोतवाली क्षेत्र के गांव किसुन दासपुर निवासिनी मुस्कान सिंह का इंडियन बैंक में खाता है । उनका कहना है कि पांच फरवरी को उनके बैंक खाते से कुल आठ किस्तों में 15 हजार एक सौ 58 रुपए यूपीआई द्वारा ऑनलाइन निकाल लिए गए है । उन्होंने बैंक के साथ कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत की है।