रायबरेली-चंदापुर में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी शुरू

रायबरेली-चंदापुर में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी शुरू

-:विज्ञापन:-


पहले दिन 30 मरीजों ने लिया लाभ, सीएमओ के निर्देश पर बहाल सेवाएं

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महराजगंज रायबरेली। चंदापुर में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 30 मरीजों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया। इससे अब स्थानीय लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गणनायक पाण्डेय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशों के क्रम में यहां सेवाएं बहाल की गई हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सकेगा, जिससे गंभीर मामलों में जान बचाना संभव होगा। इस पहल से जनई, दौतरा, डोमापुर, भूकवागांव, ज्योना, अशरफाबाद, मुरैनी, अंदुपुर, महराजपुर, रानी का पुरवा, कुशमहुरा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।