रायबरेली-गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

रायबरेली-गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



भदोखर रायबरेली। दिनांक 5 फरवरी 2026 को सुबह डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना भदोखर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परौरा के पास खेत में अनुज उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र सुखराज निवासी ग्राम परौरा थाना भदोखर जनपद रायबरेली का शव साड़ी के फंदे में नीम के पेड़ से लटका हुआ है। प्राप्त सूचना पर थाना भदोखर पुलिस द्वारा मय फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक की माता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2026 धारा 105 बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विवेचनात्मक विधिक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार दिनांक 6 फरवरी को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा उक्त पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या के चार नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता 1. हीरालाल पुत्र स्वर्गीय साहबदीन 2. कमल पुत्र गंगाराम 3.रेनू पत्नी गंगाराम 4.रेखा पत्नी रामकुमार निवासीगण परौरा थाना भदोखर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक कपिल मलिक, महिला उप निरीक्षक रेखा सरोज, मुख्य आरक्षी राजबहादुर, आरक्षी विनीत भाटी की महती भूमिका रही।