ऊंचाहार:फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने नाम दर्ज करवा ली जमीन,केस दर्ज

ऊंचाहार:फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने नाम दर्ज करवा ली जमीन,केस दर्ज

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी 

  मो-9044949495

ऊंचाहार , रायबरेली । फर्जी मुख्तार नामा के आधार पर जमीन अपने नाम कराने का मामला सामने आया है । इसमें कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है ।
          मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव निबावर का है । गांव निवासी राज कुमार का कहना है कि उनके चाचा सालिकराम ने उनके नाम रजिस्टर्ड वसीयत की थी । जिनकी संपत्ति पर वह काबिज है । इस बीच अरुण कुमार द्विवेदी , किशोर कुमार , अशोक कुमार सिंह ने शिव जी नगर इंदौर निवासी दया शंकर दीक्षित के पक्ष में मुख्तार नामा तैयार किया और उसके आधार पर उनके चाचा की भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली । इस बात की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसने मामले की शिकायत राजस्व न्यायालय में की ।न्यायालय द्वारा मुख्तारनामा की वास्तविकता की पड़ताल की गई ,तो वह फर्जी पाया गया और उसके बाद में उनके दावों को खारिज कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में की ।कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में कोई कार्रवाई न करने पर उसने सिविल न्यायालय की शरण ली।इसके बाद न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया न्।यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में चारों लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि प्रकरण में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।