रायबरेली - आरबीआई ने मऊ गर्वी में वित्तीय समावेशन पर की बैठक

रायबरेली - आरबीआई ने मऊ गर्वी में वित्तीय समावेशन पर की बैठक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

क्रिसिल फाउंडेशन ने स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं की दी जानकारी 

महाराजगंज, रायबरेली- विकासखंड स्थित मऊगर्वी ग्राम पंचायत में 29 जनवरी 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी भारत में सामाजिक व आर्थिक रूप से वंचित समुदायों को सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन को मजबूत करना था। फाउंडेशन ने स्वयं सहायता समूहों (SHG) और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद किया। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY), युवा उद्यमी विकास योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, माधुरी गुप्ता, रजनी सोनी,सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। सेंटर मैनेजर महेंद्र कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।