रायबरेली- पुस्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला

रायबरेली- पुस्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

 ऊंचाहार/रायबरेली- तहसील क्षेत्र के वंशपुर इटौरा बुजुर्ग गांव में पुस्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला किया गया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडिता ने  कोतवाली में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पीडिता रीता देवी ने बताया कि उनका अपने देवर के साथ मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर पराना विवाद चल रहा था। हालांकि, जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था गुरुवार को रीता देवी अपने हिस्से की निर्धारित जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थीं
इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई आरोप है कि लगभग आधा दर्जन लोग मौके पर पहंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब रीता देवी ने डसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अपनी मां को पिटता देख उनके बेटे अनंत और अमित बीच-बचाव करने आए, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं
ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में रीता देवी कोतवाली पहंचीं और नामजद तहरीर दी। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की शिकायत पत्र मिला है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी