रायबरेली-वित्त मंत्री सीता रमण ने आज पेश किया 9 वां बजट लोगो ने बजट को लेकर जताई खुशी

रायबरेली-वित्त मंत्री सीता रमण ने आज पेश किया 9 वां बजट लोगो ने बजट को लेकर जताई खुशी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का 9वां आम बजट संसद में पेश किया। बजट पेश होते ही इसकी गूंज रायबरेली तक सुनाई दी।
बजट को लेकर आर एक्सप्रेस के संवाददाता ने जिले के व्यापारियों और आम जनमानस से बातचीत की, जिसमें लोगों ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
बातचीत के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों ने बजट का स्वागत किया और इसे विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला बताया। व्यापारियों का कहना है कि सरकार का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ आम लोगों को राहत देने वाला है।
खासतौर पर कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दामों में कमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आम जनमानस का कहना है कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
व्यापारियों ने कहा कि बजट में विकास और जनकल्याण दोनों पर संतुलित फोकस रखा गया है, जिससे आने वाले समय में व्यापार, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
कुल मिलाकर, रायबरेली में बजट को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे देश को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया।