ऊंचाहार:बिट्ठल भगवान की प्रेरणा स्वर्ण समाज के लिए प्रेरणादाई

ऊंचाहार:बिट्ठल भगवान की प्रेरणा स्वर्ण समाज के लिए प्रेरणादाई

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली ।आराध्य नरहरी दास जी बिट्ठल भगवान संपूर्ण स्वर्ण समाज के लिए प्रेरणादाई है । उनका अनुसरण करके ही समाज आगे बढ़ सकता है । यह विचार स्वर्ण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने ऊंचाहार में व्यक्त किए।  
     रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल के केम्प कार्यालय पर स्वर्णकार समाज के आराध्य संत शिरोमणि नरहरी दास की जयंती मनाई गई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा स्वर्णकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नरहरी दास के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारे आराध्य नरहरी दास जी बिट्ठल भगवान के अत्यंत परम भक्त थे और उनकी प्रेरणा और नियम को आज स्वर्णकार समाज आज भी अनुशरण कर रहा हे।नरहरी दास जी जी भक्ति और शक्ति से सभी प्रभावित रहते हे। सभी जिलों में मंच के माध्यम से नरहरी दास जी की जयंती मनाई जा रही हे। क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि स्वर्णकार समाज सातों बिरादरी को जोड़ने का कार्य कर रहा है, इस इस बार पूरा विश्वकर्मा समाज मिशन2027 पर कार्य कर रहा है और इस बार सदन में विश्वकर्मा समाज की भागीदारी राजनीतिक रूप से प्रभावी होगी । कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राधेश्याम सोनी , राजू सोनी , गिरधारी सोनी , सत प्रकाश सोनी ,जवाहरलाल सोनी , श्याम जी सोनी, राकेश भदोरिया, अभय सिंह, राजकुमार तिवारी, विनीत कौशल ,अरविंद शर्मा आदि लोग रहे।