रायबरेली-सबला संस्था द्वारा संचालित समर्थ परियोजना के माध्यम से करवाया गया क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम

रायबरेली-सबला संस्था द्वारा संचालित समर्थ परियोजना के माध्यम से करवाया गया क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

 रायबरेली- समर्थ परियोजना के माध्यम से विकासखंड हरचंदपुर की 8 ग्राम सभाओं के साथ प्रतिभागियों को क्षेत्रीय भ्रमण करवाया गया। जिसके अंतर्गत सबसे पहले विकास खंड का भ्रमण करवाया गया उपस्थित सदस्य डॉक्टर अंजू रानी वर्मा  स्वयं सहायता समूह  के अधिकारी श्री नितिन सिंह , एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे जिसमें उन्हें स्वयं सहायता समूह, पोषण वाटिका, नई नियुक्तियां एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई।

 फिर सभी प्रतिभागी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां पर डाक्टर बी के सिंह अधीक्षक ,डॉक्टर मीना एवं आरती सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों पर जानकारी प्राप्त हुई जैसे- डीनसी, खून की जांच, प्रसव सेवा, माहवारी ,ओपीडी, और इसके साथ ही आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड की सुविधाओं के बारे में बताया गया।

 इसके बाद हम थाने पर पहुंचे जहां पर इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रवेश तुषार ,दीवान संजय कुमार शर्मा एवं अन्य स्टाफ के प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के  प्रति सजक करते हुए उससे बचाव के उपाय भी बताएं, विशेष तौर पर साइबर क्राइम के बारे में बताया गया।
 इसके अतिरिक्त विधिक सहायता केंद्र के श्री नारेद्र कुमार श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केंद्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। 

 और फिर हम यूनियन बैंक की शाखा में पहुंचे जहां पर मैनेजर शिव कुमार एवं अन्य स्टाफ ने बैंक संबंधी सभी जानकारियां दी, जैसे- समृद्धि सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, ई केवाईसी इत्यादि।
सबला संस्था के अंतर्गत समर्थ परियोजना से टीम लीडर शुभा मिश्रा , अकाउंटेंट राजेंद्र कुमार सुपरवाइजर दीपांजलि, एनिमेटर सज्जन एनिमेटर ज्योति,एनिमेटर ममता, एनिमेटर सुनैना, काउंसलर रंजना उपस्थित रही ।