रायबरेली-प्रशिक्षुओं ने बच्चों में परखी भाषा व गणित की दक्षता

रायबरेली-प्रशिक्षुओं ने बच्चों में परखी भाषा व गणित की दक्षता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली । बीते मंगलवार से जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में डायट में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन सर्वे कराया जा रहा है । सर्वे के चौथे दिन फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा 244 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का आकलन किया गया । टीम ने निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से बच्चों में गणित व भाषा की समझ को परखा । गौरतलब है कि सर्वे के पहले दिन से कक्षा 1 व 2 के बच्चों का आकलन प्रशिक्षु उक्त एप के माध्यम से कर रहे हैं  ।
जनपद में निपुण सर्वे के नोडल व डायट के प्रवक्ता अभिवेक श्रीवास्तव ने सर्वे हेतु विद्यालय गए प्रशिक्षुओं से बात कर वीडियो काल के द्वारा सर्वे पर नज़र रखी । डायट में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर रहे ऋषभ गुप्ता,हेमंत रमन,प्रखर चौरसिया,गौरव अवस्थी,गौरव पाठक,आशीष कुमार,सर्वेश पाण्डेय ,कुलदीप वर्मा व एसआरजी शैलेन्द्र सिंह ने  लोकेशन की समस्या , यूडाईस सम्बन्धी समस्या, नेटवर्क समस्या के कारण प्रश्नपत्र डाउनलोड न हो पाना आदि समस्याओं को राज्य स्तर पर गठित विद्या समीक्षा केंद्र पर बात कर हल कराया ।
आकलन के जिला नोडल अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि डायट प्राचार्या दीपिका चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज डायट प्रशिक्षुओं की 112 टीमें 224 परिषदीय विद्यालयों का आकलन करेंगी ।