रायबरेली-भव्य विज्ञान प्रदर्शनी “ज्ञान 2.O” का आयोजन का हुआ आयोजन

रायबरेली-भव्य विज्ञान प्रदर्शनी “ज्ञान 2.O” का आयोजन का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट -केशवानन्द शुक्ला

निर्मल ज्योत्सना पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य विज्ञान प्रदर्शनी “ज्ञान 2.O” का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री हर्षवर्धन बच्चपेयी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करती है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनाती है।
यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की निर्देशिका मोनामी बसु के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की समर्पित शिक्षिकाओं —
रीना श्रीवास्तव, अंशिका केशरवानी, कृतिका यादव, सदफ़, अल्का सिन्हा, उन्नति चौहान, नीति दास, मानसी केशरवानी, साक्षी यादव, काव्या यादव, रेनू यादव, ऋषिका केशरवानी, राधा मिश्रा, माधवी जादवानी एवं अलीशा खान — का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, मानव शरीर, ऊर्जा स्रोतों, प्रदूषण नियंत्रण, तकनीकी विकास तथा दैनिक जीवन से संबंधित अनेक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। अभिभावकों और आगंतुकों ने बच्चों की मेहनत और रचनात्मक सोच की भरपूर सराहना की।

विज्ञान प्रदर्शनी “ज्ञान 2.O” न केवल शैक्षिक दृष्टि से उपयोगी रही, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।