यातायात व्यवस्था को देखने के बजाय मोबाइल व्यस्त दिख रहे हैं ट्रैफिक इंचार्ज

यातायात व्यवस्था को देखने के बजाय मोबाइल व्यस्त दिख रहे हैं ट्रैफिक इंचार्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

होमगार्डों के भरोसे कस्बे के मुख्य चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था, इंचार्ज बने सफेद हाथी

बछरावां, रायबरेली- प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकलने के पश्चात रायबरेली शहर तक पहुंचने के बीच में लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाला हाईटेक कस्बा बछरावां जहां के मुख्य चौराहे पर लगातार वाहनों का आवागमन बना रहता है और इस चौराहे पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस तैनात की गई है। परंतु मौजूदा समय में इस यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से चलाने के लिए  रायबरेली यातायात पुलिस के द्वारा जिन यातायात उपनिरीक्षक पंचमलाल को कस्बे के मुख्य चौराहे पर तैनात किया गया है, वह यातायात व्यवस्था को देखने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त नजर आते हैं और उनकी इस ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन उनके इर्द-गिर्द खड़े स्थानीय थाने में तैनात होमगार्ड करते हुए देखे जा सकते है। शुक्रवार को भी यातायात उपनिरीक्षक साहब चौराहे पर बनी चौकी में कुर्सी पर आसन जमाए सफेद हाथी के समान अपने मोबाइल में व्यस्त नजर आए। जबकि कस्बे के मुख्य चौराहे पर उक्त समय जाम की भयंकर स्थिति देखी गई और कस्बे की मुख्य मार्केट की रोड शिवगढ़ रोड पर भी स्टैंड न होने के बावजूद ऑटो चालक यातायात उप निरीक्षक को चुनौती देते हुए नजर आये, किंतु साहब तो ऐसो आराम के साथ होमगार्डों के भरोसे अपनी ट्रैफिक व्यवस्था को छोड़कर मोबाइल फोन पर रील्स का आनंद लेते हुए दिखे। जो अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हुए लोगों में चर्चा का विषय बने हुए है।