रायबरेली - नशेड़ी भतीजे ने चाची पर लाठी डंडो से किया हमला, हालत गंभीर

रायबरेली - नशेड़ी भतीजे ने चाची पर लाठी डंडो से किया हमला, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीखेड़ा मजरे राजामऊ गांव में बुधवार की रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास एक नशेड़ी भतीजे ने अपनी चाची पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चाची धर्मेश कुमारी पत्नी मंशेस्वर यादव उम्र 55 वर्ष निवासी रानीखेड़ा मजरे राजामऊ बुधवार की रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास अपनी भैंसों का दूध निकालकर अपने बाड़े से अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंची, तभी नशे की हालत में बाइक से आ रहे उनके जेठ की लड़के यानी उनके भतीजे योगेश उर्फ पल्लू पुत्र विशंभर ने अचानक उनके सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। जिस पर घायल महिला धर्मेश कुमारी के द्वारा यह कहा गया कि क्या भैया मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ा दोगे, इतने में उक्त नशेड़ी युवक, जो नशे की हालत में था, वह अपना आपा खो बैठा और उसने लाठी डंडों से अपनी चाची की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उक्त महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात मौजूद डॉक्टर के द्वारा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस के पहुंचने के पहले उक्त नशेड़ी हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। घायल महिला के पति के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि उक्त नशेड़ी युवक के द्वारा पूर्व में भी कई बार उनके व उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।