रायबरेली: विद्युत करंट से झुलसे संविदा लाइन मैंन की इलाज के दौरान मौत

रायबरेली: विद्युत करंट से झुलसे संविदा लाइन मैंन की इलाज के दौरान मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली- पांच दिन पूर्व विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसे संविदा लाइन मैन की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई , उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था । परिजनों ने इस हादसे ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र पर हंगामा भी किया था।
      घटना बीते 24 जनवरी की है । क्षेत्र के गांव हटवा निवासी संविदा लाइन मैन सूरजभान पुत्र रामफेर विद्युत विभाग में संविदा लाइन मैन थे । बीती 24 जनवरी को वह 33 केवीए विद्युत लाइन में गड़बड़ी ठीक कर रहे थे । आरोप है कि उसी समय विद्युत लाइन चालू कर दी गई , जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए । इस हादसे के बाद उन्हें पहले स्थानीय फिर जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां के बाद परिजन उनको लेकर मंगलवार को ऊंचाहार उपकेंद्र पहुंचे और उपकेंद्र में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया । अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद परिजन उसको लेकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गए । जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई है । परिजनों का आरोप है कि शट डाउन लेने के बावजूद विद्युत लाइन चला दी गई थी , जिसके कारण घटना हुई है । मामले में परिजनों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है ।