रायबरेली-आम तोड़ने को लेकर पारिवारिक लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट,दो घायल,,,,

रायबरेली-आम तोड़ने को लेकर पारिवारिक लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट,दो घायल,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली- धनेही मजरे मवई गांव में आम तोड़ने को लेकर पारिवारिक लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
      उक्त गांव निवासी चंद्रभान यादव व चंद्रकेश यादव दोनों भाइयों के बीच आम की बाग का बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि रविवार को चंद्रभान बाग में आम के पेड़ से फल तोड़ रहा था। तभी वहां भाई की पत्नी रानी देवी पहुंच गई, और देवर पर बिना बताए आम के फल तोड़ने का विरोध करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से जमकर प्रहार किए। घटना में चंद्रभान की पत्नी सुमित्रा व चंद्रकेश यादव की पत्नी रानी देवी घायल हो गई। 
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि चंद्रभान की तहरीर पर रानी देवी, शिवानी, साक्षी तथा दूसरे पक्ष से रानी देवी की तहरीर पर चंद्रकेश व शिवानी पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।