रायबरेली-इंदौर से भी सबक नहीं! लालगंज के अलीनगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बेहाल, प्रशासन बेखबर

रायबरेली-इंदौर से भी सबक नहीं! लालगंज के अलीनगर में गंदे पानी की सप्लाई से लोग बेहाल, प्रशासन बेखबर

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

लालगंज रायबरेली। जिले के लालगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित अलीनगर मोहल्ले में गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी बढा दी है।सप्लाई से आ रहा पानी अब पानी नहीं बल्कि बीमारी का जहर बन चुका है।गंदा,बदबूदार और पूरी तरह पीने के अयोग्य पानी की सप्लाई से सैकड़ों परिवार नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं,लेकिन जिम्मेदारों को अब तक कोई फर्क नहीं पड़ा।मोहल्लेवासियों का साफ आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे कई बार जिम्मेदारों के चक्कर काट चुके हैं,शिकायतें दी जा चुकी हैं,इसके बावजूद आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं,समाधान नहीं।गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।हाल ही में इंदौर में गंदे पानी की वजह से जो भयावह घटना सामने आई,उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी थी,लेकिन लालगंज प्रशासन ने उससे भी कोई सबक नहीं लिया।सवाल यह है कि क्या यहां भी किसी बड़े हादसे,महामारी या मौत का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही साफ पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।मोहल्ले में रोजमर्रा के घरेलू काम लगभग पूरी तरह ठप हो चुके हैं और लोग मजबूरी में बाहर से पानी लाने को विवश हैं।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लेने और जांच कराने की बात कही है,लेकिन मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्हें जांच नहीं,तुरंत साफ पानी चाहिए।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? या फिर अलीनगर के लोग भी इंदौर जैसी घटना के शिकार होंगे?