रायबरेली-पुराने जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल

रायबरेली-पुराने जमीनी विवाद की रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल

-:विज्ञापन:-





दोनों पक्षो ने तहरीर देकर स्थानीय थाने में लगाई न्याय की गुहार


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनगंज गांव में बुधवार की सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष से घायल मुनेश पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी हसनगंज ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति का है और बुधवार की सुबह वह अपने खेतों की तरफ गया हुआ था और उसके खेत में जामुन का पेड़ कटा था और उसकी डाल विपक्षी के खेत में चली गई थी। तभी मौके पर पहुंचे विपक्षी ने अपने खेत में जामुन की डाल जाने पर उसे मां-बहन की जातिसूचक गालिया देते हुए मारने लगा और जब उसके परिजन उसे बचाने आए तो विपक्षी के द्वारा उसके परिजनों को भी गालियां देते हुए मारा पीटा गया। जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं। वहीं सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के द्वारा उसे थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही गई है। वहीं द्वितीय पक्ष से घायल का स्थानीय गांव निवासी ज्ञानेंद्र चंद्र सोनी पुत्र तारा चंद्र वर्मा उम्र 60 वर्ष ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया की उसका उसके विपक्षी प्रथम पक्ष मुनेश से पुराना जमीनी विवाद है, उसके द्वारा अपने खेत में जामुन का पेड़ कटवाया गया था, जिसकी डाले उसके खेत में गई थी और उसके खेत में बंधे तारों को काटकर उक्त लोगों के द्वारा उसके खेत से डाले उठाई गई थी, जब उसने इस संबंध में प्रथम पक्ष के विपक्षियों से जानकारी लेनी चाहिए तो वह उसे ऐलानिया धमकी देते हुए उकसाने लगे, इसके पश्चात कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें प्रथम पक्ष विपक्षी के द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर मेरे ऊपर ईंटों की बौछार कर दी गई। जिसमें मेरे चेहरे पर गंभीर रूप से चोटे आई हैं। वही दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा दोनों घायलों मुनेश और ज्ञानेंद्र चंद्र सोनी का इलाज एवं मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है दोनों घायलो का इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल यह मामला पुराने जमीनी विवाद की रंजिश के तहत मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जिसमें जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही करने में स्थानीय पुलिस की भूमिका अहम स्थान रखती है।