ऊंचाहार:संविदा विद्युत कर्मी की करंट से मौत पर हंगामा , आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

ऊंचाहार:संविदा विद्युत कर्मी की करंट से मौत पर हंगामा , आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो: 9044949495

ऊंचाहार , रायबरेली । विभागीय लापरवाही से गड़बड़ी ठीक करते समय हादसे का शिकार हुए संविदा लाइन मैन सूरजभान की मौत के बाद गुरुवार की रात भर ड्रामा चलता रहा । परिजन उसका शव रखकर दफन न करने की चेतावनी देते रहे और प्रशासन के अधिकारी मान मनौवल ने हांफते रहे । पूरे ड्रामे का पटाक्षेप शुक्रवार की दोपहर हुआ , तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली ।
     ज्ञात हो कि क्षेत्र के हटवा गांव निवासी संविदा लाइन मैन सूरजभान बीती 24 को विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट से हादसे का शिकार हो गए । जिनकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि शट डाउन के बावजूद विद्युत प्रवाह संचालित कर दिया गया था , जिससे घटना हुई । गुरुवार की शाम जब मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया । उनकी मांगों की पूरी फेहरिस्त प्रशासन के सामने रख दी । जिससे ड्रामा शुरू हो गया । पूरी रात पुलिस व प्रशासन तथा विद्युत विभाग के जिम्मेदार परिजनों को समझाते रहे , किंतु वह टस से मस नहीं हुए । रात भर अधिकारी हांफते रहे , किंतु बात नहीं बन रही थी । शुक्रवार की सुबह निगोहा प्रधान आशीष तिवारी ने मौके पर पहुँच कर मामले को शांत कराया उसके बाद एसडीएम राजेश श्रीवास्तव , कोतवाल अजय कुमार राय और बिजली विभाग के अधिकारी मृतक के घर पहुंचे । काफी देर तक बातचीत का दौर चला। जिसके बाद अधिकारियों ने घोषणा की कि मृतक आश्रितों को उसके कंपनी बीमा की राशि के अलावा मुख्य मंत्री दुर्घटना बीमा योजना , मृतक की पत्नी को बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी , उसको पीएम आवास योजना का लाभ के अलावा बिजली कंपनी द्वारा अनुग्रह राशि दी जाएगी । इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार को तैयार हुए । तब जाकर पूरे ड्रामे का खात्मा हुआ। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए है ।